ऑस्कर अवॉर्ड विजेता ब्रैड पिट का ऐसा है प्रोफाइल, जानिए करियर से लेकर निजी जीवन के बारे में

ड पिट का जन्म 18 दिसम्बर 1963 को हुआ था। उन्हें दुनिया के सबसे आकर्षक पुरुषों में से एक माना जाता है।



ब्रैड पिट को 33 साल के करियर में पहली बार फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। 92वें अकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्‍कर) में पिट के साथ एल पचिनो, जोई पेस्की, एंथनी हॉपकिंस और टॉम हैंक्स भी बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटिगरी के लिए नॉमिनेट हुए थे। जानते हैं उनके जीवन के बारे में...


ब्रैड पिट का जन्म 18 दिसम्बर 1963 को हुआ था। उन्हें दुनिया के सबसे आकर्षक पुरुषों में से एक माना जाता है। पिट को दो अकादमी पुरस्कार नॉमिनेशन मिले थे और चार गोल्डन ग्लोब पुरस्कार नामांकन प्राप्त हुआ है, जिसमें से उन्होंने एक जीता है।


पिट ने अपने अभिनय कैरियर की शुरूआत टीवी शो से की थी, जिसमें 1987 में धारावाहिक "डल्लास" एक था। उन्होंने 1991 की फिल्म थेल्मा एंड लुईस, अ रिवर रन्स थ्रू इट (1992) और इंटरव्यू विथ द वैमपायर (1994) से सफलता मिली। साल 1994 के नाटक लेजेंड्स ऑफ द फॉल में उन्हें एंथनी हॉपकिन्स के साथ भूमिका दी गई, जिसके लिए उन्हें पहली बार गोल्डन ग्लोब नामांकन प्राप्त हुआ। साल 1995 में उन्होंने क्राइम थ्रिलर सेवन में अभिनय किया, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और अकादमी पुरस्कार नामांकन मिला।


चार साल बाद 1999 में पिट ने कल्ट हिट फाइट क्लब में अभिनय किया। इसके बाद 2001 में, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अत्यधिक सफल फिल्म ओशन्स इलेवन और उसके सीक्वेल ओशन्स ट्वेल्व (2004) और ओशन्स थर्टीन (2007) में अभिनय किया, जो उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट बनी। उन्हें अपनी सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता ट्रॉय (2004) और मिस्टर एंड मिस स्मिथ (2005) से मिली। पिट को 2008 की फिल्म द क्यूरिअस केस ऑफ बेंजामिन बटन के लिए दूसरा अकादमी पुरस्कार नामांकन प्राप्त हुआ। साल 2013 में 'World War Z' के जरिए ब्रैड पिट लगातार हॉलिवुड में सफल फिल्में देते रहे।


जुलाई 2009 में उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि वह भगवान में विश्वास नहीं करते और वे "शायद 20 प्रतिशत नास्तिक और 80 प्रतिशत अज्ञेयवादी हैं। वह ONE Campaign को सपोर्ट करते हैं, जिसका मकसद तीसरी दुनिया के देशों में एड्स से पीड़ित लोगों और गरीबों की मदद करना है।


पारिवारिक जीवन नहीं रहा सफल


फिल्मों में अपनी अदाकारी से सबका दिल जीतने वाले पिट का पारिवारिक जीवन सफल नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने साल 2000 में जेनिफर एनिस्टन से शादी की। हालांकि, 2005 में अचानक ही दोनों ने अलग होने की घोषणा कर दी। 2 अक्टूबर 2005 को आधिकारिक रूप से दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में एंजेलिना जोली शादी कर ली। हालांकि, यह शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली और सितंबर 2016 में जोली ने तलाक फाइल किया था।


 


Posted By: Shashank Shekhar Bajpai