पत्नी के शर्ट का बटन लगाते दिखे MS Dhoni, सामने आया Photo

भारतीय क्रिकेटर MS Dhoni का अपनी पत्नी साक्षी धोनी के शर्ट का बटन लगाते हुए फोटो वायरल हो रहा है।



नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni क्रिकेट मैदान से दूर होने के बाद भी खबरों में बने रहते हैं। MS Dhoni इन दिनों परिजनों और दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। MS Dhoni पिछले दिनों कान्हा नेशनल पार्क में आए हुए थे और उस दौरान जंगल में उनका पत्नी साक्षी धोनी के शर्ट का बटन लगाते हुए फोटो वायरल हो रहा है। इस फोटो को बेहद पसंद किया जा रहा है।


MS Dhoni और साक्षी की शादी को कई साल हो चुके हैं लेकिन ये दोनों सदा सुर्खियों में बना रहते हैं। पिछले दिनों साक्षी धोनी द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे MS Dhoni को स्वीटी-स्वीटी कहती हुई नजर आ रही थी। दिल्ली के एक होटल में साक्षी के इस तरह सबके सामने स्वीटी कहने पर MS Dhoni शर्म से लाल हो गए थे।


साक्षी ने इसके बाद MS Dhoni के साथ कान्हा नेशनल पार्क के कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए थे। एक फोटो में Dhoni अपनी पत्नी साक्षी का बटन लगाते हुए दिख रहे हैं। यह फोटो इतना नेचरल लग रहा है कि आप इसे देखते ही रह जाएंगे। एक अन्य फोटो में MS Dhoni धोनी अपनी टोपी को ठीक करते हुए दिख रहे हैं।


MS Dhoni कान्हा नेशनल पार्क में कुछ दिन बिताने के बाद इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रहे हैं। इस टूर पर उनके साथ क्रिकेटर आरपी सिंह और पीयूष चावला मौजूद हैं। MS Dhoni का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे आरपी सिंह और पीयूष को गोलगप्पे खिलाते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा उनका वॉलीबॉल खेलते हुए वीडियो भी सामने आया था।


MS Dhoni के इंटरनेशनल क्रिकेट में भविष्य को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। पहले ऐसा माना जा रहा था कि वे 2019 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। बीसीसीआई ने उन्हें केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की लिस्ट से बाहर कर दिया है। MS Dhoni अब आईपीएल 2020 में हिस्सा लेंगे और उसके प्रदर्शन के आधार पर उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का फैसला होगा।